Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur : वीएलएम स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया

VLM School : राजधानी रायपुर के सेजबहार खिलौरा स्थित वीएलएम हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वही ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद दुबे भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ के नाड़ी वैद्य हेमराज मांझी, जिनके पास अमेरिका से भी आते हैं मरीज, पढ़ें पूरी खबर

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में अलग-अलग थीम में नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।

स्कूल (VLM School ) के संचालक डॉक्टर निमेष पांडे बताया कि, वार्षिक उत्सव करवाने का मकसद बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल (VLM School ) के अध्यक्ष जेपी पांडे, प्रबंधक डॉक्टर निमेष पांडे, निलेश पांडे संरक्षक श्रीमती इंद्राणी पांडे प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी पांडे एवं उप प्राचार्य डॉक्टर श्रुति पांडे सहित सभी शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!