Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रिपल आईटी में छात्राओं की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरों का मामला, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर में किया गिरफ्तार

Raipur IIIT Case: रायपुर के IIIT में बढ़ने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने 36 छात्राओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें AI तकनीक की मदद से अश्लील रूप में परिवर्तित किया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रिपल आईटी प्रबंधन की ओर से गठित आंतरिक जांच समिति ने मामले की विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट संस्थान प्रशासन को सौंपी। रिपोर्ट में सामने आया कि छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली ने 36 छात्राओं की तस्वीरों के साथ डिजिटल छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में तैयार किया है।

यह भी पढ़ें:- प्यार जिंदा था… पर भरोसे ने दम तोड़ दिया !, आदिवासी युवक ने प्यार की ‘अग्निपरीक्षा’ में गंवाई जान 

इसके बाद संस्थान प्रबंधन ने राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने IT एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी छात्र की लोकेशन ट्रेस कर उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप और दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त कर लिए हैं, जिन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि संस्थान की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आएंगी। (Raipur IIIT Case)

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

इस गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी इस कृत्य में दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। CM साय ने कहा कि सरकार जांच करेगी। दरअसल, आरोपी थर्ड ईयर का छात्र हैं, जो अपने साथ पढ़ने वाली छात्राओं की फोटो खींचता था। इसके बाद उसे AI के जरिए अश्लील बनाता था। आरोपी छात्र ने एक छात्रा को वाट्सएप पर वन टाइम में फोटो भेजी थी, तब जाकर इसकी जानकारी बाहर आई। इसके बाद छात्रा ने दूसरी छात्राओं को इसकी जानकारी दी और प्रबंधन को इसके बारे में बताया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की मंशा कुछ अलग थी। इन फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाला था या फिर डेटा को किसी न किसी को बेच देता हो इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। छात्र संस्थान में होने वाले प्रोग्राम के दौरान फोटो खींचता था। इसके बाद उन्हें अपने पास सेव कर रखता था, जिसे बाद में एडिट कर उसे अश्लील बनाता था।

Back to top button
error: Content is protected !!