Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur jeweler worker murder : रायपुर में ज्वेलर्स दुकान के कारीगर की हत्या, गली में टकराने पर युवक ने सीने में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Raipur jeweler worker murder : रायपुर के सदर बाजार इलाके में रविवार देर रात एक ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाले कारीगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुजन सरकार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का रहने वाला था। वह सदर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में गहने बनाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें :- नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी, बीजिंग से बस्तर तक माओवाद के विद्रूप चेहरे पर होगी चर्चा – उपमुख्यमंत्री शर्मा

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पास की गली में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Raipur jeweler worker murder)

प्रारंभिक जांच और CCTV फुटेज में सामने आया कि सुजन सरकार और आरोपी दीपक लोहार के बीच संकरी गली में मामूली टकराव हुआ था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू निकालकर सुजन के सीने में घोंप दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। वह रायपुर के पास गोबरा नवापारा का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई और कुछ घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Raipur jeweler worker murder)

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि गली में टकराने की बात पर वह गुस्से में आ गया और चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास चाकू क्यों था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। (Raipur jeweler worker murder)

Back to top button
error: Content is protected !!