Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur News: असिस्टेंट मैनेजर ने खुद को मारी गोली, कमरें में मिली लाश

Raipur News : राजधानी रायपुर में निको कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आलोक सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. धनेली निको जायसवाल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आलोक सिंह ने खुद कों मारी गोली, हुई मौत, दो दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा दिया था.

यह भी पढ़ें : Breaking News : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग 

भनपुरी के रामेश्वर नगर स्थित मकान में की खुदकुशी की हैं. पुलिस ने मृतक का सर्विस रिवाल्वर जब्त कर लिया हैं. जानकारी के अनुसार, अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है. स्पॉट में ही आलोक की मौत हो गई. बीते दो दिन पहले कंपनी से इस्तीफा दिया था. खमतराई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (Raipur News)

खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक, आलोक सिंह अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि, पिछले कुछ दिनों से आलोक सिंह का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण परेशान चल रहा था. आलोक मूलतः बिहार का रहने वाला है. रायपुर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था. पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही . (Raipur News)

Back to top button
error: Content is protected !!