Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : बिजली खंभे से लटकी मिली बीजेपी नेता की लाश, मचा हड़कंप

रायपुर । बिलासपुर जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता (BJP leader)की बिजली खंभे से लटकी लाश मिली है. बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व एल्डरमेन रहे हैं. खेत में संदिग्ध अवस्था में शैलेंद्र का शव मिला है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम मौजूद है. मामले की जांच की जा रही है. (BJP leader)

यह भी पढ़ें : Breaking News : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग 

मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया की खेत में लाश मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है. फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि शैलेंद्र जायसवाल बीजेपी के कार्यकर्ता थे और एल्डरमैन भी थे. (BJP leader)

Back to top button
error: Content is protected !!