Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल आज यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ करेंगे भेंट- मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद 15 जुलाई की शाम यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Breaking News : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग 

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है।

ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Back to top button
error: Content is protected !!