Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : इलाज के दौरान डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, ऑपरेशन थिएटर में ही हुई मौत

रायपुर। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिला अस्‍पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टर की हार्टअटैक (DoctorGgot Heart Attack) आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर शोभाराम बंजारे को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही डाक्टर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : CG NEWS : बिजली खंभे से लटकी मिली बीजेपी नेता की लाश, मचा हड़कंप

जिस दौरान यह घटना हुई डॉक्टर शोभाराम बंजारे, गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। सर्जरी के बीच ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले डॉक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे। (DoctorGgot Heart Attack)

यह भी पढ़ें : Breaking News : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग 

मिली जानकारी के अनुसार, रात 8 बजे वे ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। (DoctorGgot Heart Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!