Raipur News: खरोरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोठान चालू करने की मांग की
सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज24 खरोरा: नगर पंचायत खरोरा में सड़कों पर लावारिस रूप में घूमती गायों की समस्याओं को देखते हुए, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोठान चालू करने की मांग की है। सड़कों पर गायों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। इससे न केवल नागरिक बल्कि गायें भी प्रभावित हो रही हैं।
यह भी पढ़े :- उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर जारी किया आंकड़ा, कहा- 6 माह के भीतर 150 नक्सली मार गिराए
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा ने भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ नगर के तिगड़ा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए गोठान कार्यक्रम को भाजपा सरकार ने अभी तक पुनः चालू नहीं किया है। इस योजना के बंद होने से न केवल गायें लावारिस हो गई हैं बल्कि किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा, ब्लॉक प्रभारी घनश्याम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा शहर के डॉ. सुरेंद्र गिलहरे, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा, युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष खूबी डहरिया, पार्षद रविंद्र बबलू भाटिया, पार्षद जुबेर अली, पार्षद संत नौरंगे, पूर्व एल्डर में निलेश चंद्रवंशी, सेक्टर प्रभारी मुकेश भारद्वाज, ब्लॉक सचिव फिरोज खान, कार्यालय प्रभारी धनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी भानु प्रताप भाट, मिराज खान, परमेश्वर नायक आदि उपस्थित थे। इन सभी ने तख्ती लेकर गोठान चालू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नगर के नागरिकों और किसानों की समस्याओं को समझते हुए, कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार से तत्काल गोठान चालू करने की मांग की है ताकि गायों को उचित आश्रय और देखभाल मिल सके और नागरिकों को सुरक्षित सड़कों का लाभ मिल सके।



