Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR NEWS : गौठान में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने नरवा-गरुआ-घुरुवा-बाड़ी योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में गोठान का निर्माण किया है।प्रदेश के नेता और आला अधिकारी लगातार गोठानों में कार्यों का निरीक्षण करते आ रहे है। इस बीच रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद के गोढ़ी में बने गोठान में भाजपा नेता निरिक्षण करने पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, भाजपा के कार्यकर्ता गोठान की फोटो और वीडियो ले रहे थे। तभी विवाद हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची। RAIPUR NEWS

यह भी पढ़े :- Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में होना चाहिए मुस्लिम डिप्टी सीएम’, बोला सुन्नी वक्फ बोर्ड

मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता को चोट आई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गोठान पहुंचे हुए है। वहीँ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर हसौद थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। RAIPUR NEWS

आपको बता दें कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री ओपी चौधरी, मीडिया सेल प्रभारी अमित चिमनानी समेत बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता गौठान के निरिक्षण के लिए पहुंचे। बता दें कि 20 मई से भाजपा गौठान पर आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़े : – Chhattisgarh Liquor Scam : चार दिन तक ED की रिमांड में रहेंगे अनवर, त्रिपाठी, अप्पू और त्रिलोक

BJP के कार्यकर्ता को चोट आई

वहीं BJP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मारपीट हुई है. BJP के कार्यकर्ता को चोट आई है.

BJP कार्यकर्ताओं ने सरपंच से की धक्कामुक्की- कांग्रेस

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने गौठान के चारों तरफ अपनी पार्टी का झंडा लगाया. मना करने पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. BJP कार्यकर्ताओं ने गोढ़ी गांव के सरपंच के साथ धक्कामुक्की की.

निरीक्षण करने पहुंचे BJP नेता

आपको बता दें कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री ओपी चौधरी, मीडिया सेल प्रभारी अमित चिमनानी समेत बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता गौठान के निरिक्षण के लिए पहुंचे। बता दें कि 20 मई से BJP गौठान पर आंदोलन करेगी.

Back to top button
error: Content is protected !!