Raipur parking dispute : गैरेज के सामने पार्किंग से रोका तो गैंग बनाकर किया हमला, चाकू मारकर युवक को किया घायल

Raipur parking dispute : रायपुर के आमानाका इलाके में गैरेज के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। एक नाबालिग समेत पांच युवकों ने पहले गैरेज में घुसकर मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- India 16th Census : गृह मंत्रालय ने जारी किया गैजेट नोटिफिकेशन, जातिगत गणना सहित डिजिटल सर्वे की तैयारी शुरू
यह घटना महोबा बाजार स्थित सफी गैरेज की है, जहां मोहम्मद परवेज अशरफी नामक युवक काम करता है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 5 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे कुछ युवक ई-रिक्शा में गैरेज के सामने पहुंचे और वाहन खड़ा कर दिया। जब परवेज ने गाड़ी हटाने को कहा तो वे गाली-गलौज करने लगे। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे माफी मांगकर चले गए। (Raipur parking dispute)
करीब आधे घंटे बाद वही लड़के कुछ और साथियों के साथ लौटे और गैरेज में घुस आए। उन्होंने गैरेज कर्मचारी प्रेम महानंद की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर उसके हाथ और पैरों पर चाकू से हमला किया। इससे प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Raipur parking dispute)
घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज और बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
- रोशन यादव (22), राधाकृष्ण मंदिर के पास, डूमर तालाब
- करण यादव (19), राधाकृष्ण मंदिर के पास, डूमर तालाब
- सोनू साहू (22), मथुरा नगर, डूमर तालाब
- संदीप यादव (18), डूमर तालाब
- एक नाबालिग बालक
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 452, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है। (Raipur parking dispute)



