Google Analytics —— Meta Pixel

Digital arrest scam : डिजिटल अरेस्ट के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ से चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Digital arrest scam : डिजिटल अरेस्ट के एक गंभीर मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के माध्यम से डराया और करीब 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की।

प्रगति नगर, रिसाली निवासी नम्रता चन्द्राकर ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता को 29 अप्रैल 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा देते हुए 2 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने डराकर केनरा बैंक खाते और संपत्ति संबंधी जानकारी ली और अलग-अलग खातों में 29 अप्रैल से 29 मई 2025 के बीच कुल 54.90 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

यह भी पढ़ें :- Raipur parking dispute : गैरेज के सामने पार्किंग से रोका तो गैंग बनाकर किया हमला, चाकू मारकर युवक को किया घायल

शिकायत के आधार पर नेवई पुलिस ने अज्ञात कॉलर्स के खिलाफ BNS की धारा 318(4), IT एक्ट की धारा 67(D) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सायबर तकनीकी सहायता से मोबाइल नंबर और खातों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें सभी आरोपी लखनऊ से जुड़े पाए गए। (Digital arrest scam)

पुलिस टीम लखनऊ रवाना हुई और संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि कृष्ण का संपर्क सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ था। दीपक गुप्ता, कृष्ण का दोस्त है, जबकि राजेश विश्वकर्मा ने यूनियन बैंक, पीएन रोड शाखा, लखनऊ में स्थित अपने खाते का उपयोग ठगी के लिए किया। (Digital arrest scam)

राजेश के खाते में 29 मई को 9 लाख रुपए जमा हुए, जिसे सेल्फ चेक से निकालकर 36 हजार रुपए कमीशन के तौर पर कृष्ण, दीपक और शुभम को दिए गए। शेष रकम अन्य साथियों लाईक, राज, फबैलो और उज्जवल में बांटी गई।

आरोपियों के पास से मोबाइल और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद शुक्ला, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, एएसआई रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक सूरज पांडे, आरक्षक रवि बिसाई और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। (Digital arrest scam)

गिरफ्तार आरोपी:

  • दीपक गुप्ता (19), हजरतगंज, लखनऊ
  • राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर (36), हजरतगंज, लखनऊ
  • कृष्ण उर्फ कृष (19), हजरतगंज, लखनऊ
  • शुभम श्रीवास्तव (25), त्रिवेणी नगर, लखनऊ
Back to top button
error: Content is protected !!