Raipur Police On Holi : हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती, होली पर रायपुर पुलिस का कड़ा सुरक्षा प्लान

Raipur Police On Holi : होली पर्व को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। रंगों के इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में 3000 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर नजर रखेंगे।
यह भी पढ़े :- US-Israel Iran War : सऊदी पर बरसा ईरान का कहर, धुआं-धुआं कर दिया अमेरिकी दूतावास
रायपुर पुलिस ग्राउंड में ड्यूटी पर तैनात जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी समेत सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में सुरक्षा रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशाखोरी या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ग्राउंड से शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। पूरे शहर में 80 पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, जबकि 160 से अधिक चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जाएगी और ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। (Raipur Police On Holi)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे भाईचारे और उल्लास के साथ पर्व मनाया जा सके। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। (Raipur Police On Holi)



