Google Analytics —— Meta Pixel

होली पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, सरकारी छुट्टी के कारण ओपीडी बंद

Medical Arrangements During Holi: होली त्योहार के मद्देनजर अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ समेत सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. सोनकर ने आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- Raipur Police On Holi : हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती, होली पर रायपुर पुलिस का कड़ा सुरक्षा प्लान

होली त्योहार के दिन 4 मार्च को सरकारी छुट्टी होने के कारण अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन नहीं होगा। हालांकि इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे निरंतर जारी रहेगी। आपात चिकित्सा विभाग में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। (Medical Arrangements During Holi)

HC on Health Service

त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। आवश्यकतानुसार मरीजों को डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में रेफर किए जाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अम्बेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आकर इलाज प्राप्त करने को कहा है। (Medical Arrangements During Holi)

Back to top button
error: Content is protected !!