Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला, पूछताछ में कई खुलासे की उम्मीद

रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका रायपुर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर बेहोश हो गया और लंगड़ाते हुए चलता नजर आया। उसकी बनियान भी फटी हुई थी।

यह भी पढ़े :- अंधविश्वास की आड़ में हैवानियत- रायपुर क्राइम ब्रांच का एएसआई बना जल्लाद, आठ गिरफ्तार

वीरेंद्र को क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा। उसे रायपुर के ACCU कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया, जहां उससे सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई मामलों में पूछताछ जारी है।

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र और उसका भाई रोहित तोमर रायपुर के कई थानों में दर्ज 16 से अधिक मामलों में आरोपी हैं, जिनमें चाकूबाजी, उगाही, धमकी, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पीठ ने हाल ही में वीरेंद्र और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि दोनों की पत्नियों और भतीजे को राहत दी गई है।

कौन है वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर?

वीरेंद्र सिंह तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। 2006 में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार सूदखोरी और उगाही के धंधे में सक्रिय रहा। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी सूची (Habitual Offender List) में शामिल किया है।

पुलिस के अनुसार, तोमर बंधु कर्ज देने के नाम पर महिलाओं से ब्लैंक चेक और संपत्ति के दस्तावेज ले लेते थे। रकम चुकाने के बाद भी कर्जदारों पर दबाव बनाकर जमीन, मकान, दुकान और वाहन हड़पने के आरोप हैं।

कैसे शुरू हुआ मामला

करीब 5 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने तेलीबांधा थाने में रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को वीरेंद्र के घर से अवैध हथियार मिले थे, जिसके चलते आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

फिलहाल रोहित तोमर अभी भी फरार है और पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!