रायपुर में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत 121 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Raipur Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले हुए हैं। इसके अलावा ट्रांसफर लिस्ट में महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल मिलाकर करीब 121 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल हैं। इनमें से कई पुलिसकर्मी ऐसे है, जो लंबे समय से रिजर्व बल में अटैच थे। उन्हें थानों में जिम्मेदारी दी गई है। यह ट्रांसफर रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह के आदेश पर हुआ है।
यह भी पढ़ें:- Balodabazar : किसान आईडी के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी का पति, राजस्व विभाग ने लिया एक्शन, पढ़े पूरी खबर
आदेश की कॉपी





इधर, साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें 7 जिलों के डिप्टी कलेक्टर, 2 जिले के अपर और एक संयुक्त कलेक्टर बदल दिए गए हैं। वहीं 2016 बैच के अधिकारी प्रकाशचंद कोरी को खेल विभाग का उप संचालक बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के OSD संजय कुमार मरकाम को सूरजपुर संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। (Raipur Police Transfer)
यह भी पढ़ें:- महादेव सट्टा एप को लेकर CBI की कार्रवाई, पूर्व CM भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
कोरबा डिप्टी कलेक्टर रुचि शार्दुल को कबीरधाम का जिम्मा दिया गया है। जांजगीर-चांपा डिप्टी कलेक्टर नीर निधि नन्देहा को बलरामपुर भेजा गया है। इसके अलावा 2014 बैच के भूपेंद्र अग्रवाल को अपर कलेक्टर बनाकर बलौदाबाजार से बीजापुर भेजा गया है। जबकि बिलासपुर अपर कलेक्टर पीयूष तिवारी को धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग अपर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों का पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही 27 मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। (Raipur Police Transfer)



