Google Analytics —— Meta Pixel

डबल मर्डर से दहला रायपुर: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़े :- नक्सलवाद के खात्मे पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शाह को लिखा पत्र, UPA सरकार पर लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने 22 वर्षीय बेटी चित्रा साहू को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तुरंत बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। चित्रा, लता साहू की पहली शादी से बेटी थी, जबकि लता ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!