Raipur schoolgirl murder : दूसरे लड़के से बात करती हो कहकर 10वीं की छात्रा की हत्या, आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Raipur schoolgirl murder : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा मुस्कान धीवर (16) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से पकड़ा गया। साहिल बलौदाबाजार जिले के सकलोर गांव का रहने वाला है।
पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन साहिल को शक था कि मुस्कान किसी अन्य लड़के से बात कर रही है। इसी शक में उसने हत्या की साजिश रची और 26 जून को उसे घुमाने के बहाने गांव से बाहर ले गया।
घटना के दिन हल्की बारिश हो रही थी। मुस्कान अपने घर से साहिल के साथ निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 27 जून की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के पास एक लड़की का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मुस्कान धीवर के रूप में की। (Raipur schoolgirl murder)
पुलिस को घटनास्थल से चप्पल, गमछा और अन्य सामान मिले थे। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल के पिता ने की। जांच में सामने आया कि साहिल वारदात के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। उसकी बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि वह ट्रेन से भागने की फिराक में था। (Raipur schoolgirl murder)
क्राइम ब्रांच और खरोरा पुलिस की टीम ने एक हफ्ते की मेहनत के बाद साहिल को गोंदिया, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि उसने पहले से योजना बनाकर मुस्कान को तालाब के पास बुलाया और चाकू व पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुस्कान आरोपी के साथ बाइक पर जाती हुई दिख रही है। पुलिस इस केस में चार्जशीट तैयार कर रही है। (Raipur schoolgirl murder)
यह भी पढ़ें :- महादेव ऐप के बाद लूडो-किंग सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश, 4 सट्टेबाज गिरफ्तार, 20 लाख के लेनदेन का खुलासा



