Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव ऐप के बाद लूडो-किंग सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश, 4 सट्टेबाज गिरफ्तार, 20 लाख के लेनदेन का खुलासा

Mahadev App Betting Network : महादेव एप सट्टा नेटवर्क के बाद अब बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का एक नया और अनोखा तरीका सामने आया है। पुलिस ने लूडो किंग गेम की आड़ में सट्टा चला रहे मध्यप्रदेश के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी WhatsApp ग्रुप के जरिए दांव लगवा रहे थे।

यह भी पढ़े :- Pangolin scales smuggling : 13 किलो पेंगोलिन छाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जगदलपुरए ग्राहक तालाश रहे थे, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सरकंडा थाना क्षेत्र की स्वर्णिम इरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा और चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

“श्याम लूडो किंग” नामक ग्रुप से जोड़ते थे सटोरियों को

मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा (निवासी शहडोल, मप्र) ने अपने साथियों सुमित चंदवानी, ओमप्रकाश नगवानी और मोहित बर्मन के साथ मिलकर यह रैकेट खड़ा किया था। ये लोग “श्याम लूडो किंग” नामक WhatsApp ग्रुप बनाकर नए सटोरियों को जोड़ते और उन्हें एक कोड मुहैया कराते थे, जिसके जरिए ऑनलाइन लूडो गेम पर हार-जीत के आधार पर सट्टा होता था। (Mahadev App Betting Network)

मोबाइल से मिले 20 लाख के सट्टा लेन-देन के सबूत

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें लगभग 20 लाख रुपये के लेनदेन और हिसाब-किताब से जुड़े डिजिटल सबूत मिले हैं। सरकंडा पुलिस अब इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और राज्यों की कड़ियों की जांच में जुटी है। (Mahadev App Betting Network)

Back to top button
error: Content is protected !!