Pangolin scales smuggling : 13 किलो पेंगोलिन छाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जगदलपुरए ग्राहक तालाश रहे थे, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

Pangolin scales smuggling : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की संयुक्त टीम ने बस्तर वनमंडल के परपा क्षेत्र में छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 13 किलो पेंगोलिन स्केल्स (छाल) बरामद की गई है, जो कि संरक्षित और दुर्लभ वन्य प्रजातियों में शामिल है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये स्केल्स पामेड़ अभ्यारण्य और इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले गांव पुजारी कांकेर और सेंड्रा से इकट्ठा की गई थीं। आरोपित जगदलपुर में ग्राहक की तलाश में थे ताकि इन स्केल्स को बेचा जा सके। (Pangolin scales smuggling)
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वन अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिससे अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने की दिशा में आगे की कार्रवाई कर रहा है।(Pangolin scales smuggling)
दोनों आरोपितों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के तहत मामला दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।(Pangolin scales smuggling)
यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों को फर्जी मान्यता घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी और कई डॉक्टर गिरफ्तार



