Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Raipur South By Election: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से टिकट दी गई थी, जिसमें उन्होंने रायपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की हलचल तेज, इस डेट को वोटर लिस्ट का होगा प्रकाशन

छत्तीसगढ़ में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन के लिए 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग की ओर से निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्रवाई सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने समेत 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। (Raipur South By Election)

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज

निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 16 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बनाई जा रही है, जिसमें सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद सुधार का अवसर प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया निर्धारित की है, जिसके तहत मतदाता सुधार, नाम जुड़वाने या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। (Raipur South By Election)

Back to top button
error: Content is protected !!