Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा किया मंजूर, रायपुर दक्षिण विधानसभा रिक्त घोषित

Raipur South Seat: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 20 जून 2024 को इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटों से सांसद चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें:- जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों का बढ़ा आंकड़ा, अब तक 50 लोगों की मौत

वहीं बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट रिक्त घोषित हो गई है। इस सीट के लिए 6 महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। इस सीट से BJP के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक चुने गए थे, जिन्होंने सांसद चुने जाने के बाद 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बृजमोहन अग्रवाल ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा था। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव इसी साल के आखिर में झारखंड और महाराष्‍ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं। इस बीच BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में दावेदारी शुरू हो गई है। (Raipur South Seat)

BJP की ओर से सामने आए ये नाम

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल का एकछत्र राज रहा है। उनके रहते किसी और को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। पहली बार उनके सांसद बनने के बाद दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीट से प्रत्याशी चयन करने के लिए पार्टी बृजमोहन अग्रवाल से उनकी पसंद पूछ सकती है। इसके बाद उनकी पसंद के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा की ओर से पूर्व सांसद सुनील सोनी, मृत्युंजय दुबे, सुभाष तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और मनोज वर्मा का नाम शामिल है। (Raipur South Seat)

कांग्रेस की ओर से भी लंबी लिस्ट

BJP की तरह कांग्रेस में भी दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। ये सीट कांग्रेस के लिए बहुत खास है, क्योंकि राज्य बनने के बाद पहली बार बृजमोहन अग्रवाल बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं होंगे। इस सीट पर बड़ी संख्या में मतदाता बृजमोहन अग्रवाल के चेहरे पर वोट करते हैं। यही कारण है कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार से विधायक बनते आ रहे थे। वहीं सांसद चुनाव में भी उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत मिली है। वहीं बृजमोहन के दिल्ली जाने से कांग्रेस के लिए सीट थोड़ी आसान हो जाएगी। क्योंकि उनके सामने लगातार 8 बार चुनाव जीतने वाला मजबूत चेहरा नहीं होगा। कांग्रेस की ओर से कन्हैया अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, सन्नी अग्रवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत भाठागांव के पार्षद और MIC सदस्य सतनाम सिंह पनाग का नाम सामने आ रहा है। (Raipur South Seat)

Back to top button
error: Content is protected !!