Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था बदलेगी, नवंबर से कमिश्नरी सिस्टम लागू

Raipur Police Commissionerate : छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने जा रहा है। राज्य सरकार नवंबर से राजधानी रायपुर में यह व्यवस्था शुरू करेगी। इसके लिए अध्यादेश लाया जाएगा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा। छह माह के भीतर विधानसभा में पुलिस एक्ट में संशोधन कर नए प्रावधान जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़े :- युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को किया नमन

यह सिस्टम (Raipur Police Commissionerate ) ओडिशा अर्बन पुलिस एक्ट के मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों के प्रावधान शामिल हैं। इसके तहत रायपुर में एक पुलिस कमिश्नर, एक एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन/लॉ एंड ऑर्डर), एक जॉइंट कमिश्नर (क्राइम/साइबर) सहित कुल 62 अधिकारी तैनात होंगे।

अपराध नियंत्रण के लिए रायपुर को चार जोन—सेंट्रल, नॉर्थ, वेस्ट और नवा रायपुर—में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में दो सब-डिवीजन होंगे, जिनकी जिम्मेदारी एसपी रैंक के अधिकारियों पर होगी। इसके अलावा 8 डीसीपी, 22 एसीपी/डीएसपी और 30 इंस्पेक्टर तैनात होंगे।

देश के कई शहरों में यह व्यवस्था पहले से लागू है—नागपुर (1971), भुवनेश्वर (2008), लखनऊ (2020) और भोपाल (2021)। रायपुर में इसके लागू होने से पुलिस को अधिक अधिकार मिलेंगे और शहरी अपराध नियंत्रण में दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। (Raipur Police Commissionerate)

Back to top button
error: Content is protected !!