Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के युवा पत्रकार अशोक कुमार साहू की एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ स्टेट डायरेक्टर पद पर हुई नियुक्ति

Anti Cruppstion Foundation : राजधानी रायपुर के युवा पत्रकार और अनमोल न्यूज24 एवं अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक अशोक कुमार साहू को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (Anti Cruppstion Foundation) के छत्तीसगढ़ स्टेट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री साहू ने अपनी इस नियुक्ति पर फाउंडेशन के नेशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोरा और इंटरनेशनल डायरेक्टर राम नारायण साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

फाउंडेशन के कार्य और उद्देश्य

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (Anti Cruppstion Foundation) भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक संगठन है, जो भारतीय संविधान के कानूनों के अनुसार पूरे भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। इस संगठन का उद्देश्य राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। यह उन देशभक्त नागरिकों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा, शासन के इन विभागों में 33700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

अशोक कुमार साहू की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति उनके कार्यों और समर्पण को नई दिशा देगी। वे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

अशोक कुमार साहू की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रोफेसर एस. एम. पाध्ये, के. पी. साहू, डॉ. सुखदेव राम साहू, डॉ. आर. के. तलवरे, डॉ. प्रदीप साहू, श्रद्धानंद अग्रवाल, शरद ठाकुर, राम खिलावन साहू, महेश देवांगन, नीलकंठ चन्द्राकर, हिरेश वर्मा, मंगल सोनवानी, नितिन साहू, ओम प्रकाश धुरंधर, महेंद्र साहू, गणेश साहू, टुम्मन साहू, जितेंद्र कमल, मनोज साहू सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके कार्यों की सराहना की।

ACFI

 

Back to top button
error: Content is protected !!