कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

Rahul Nyay Yatra Virodh: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोरबा में विरोध झेलना पड़ा। BJP कार्यकर्ताओं ने सीतामणि में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी के मुताबिक भाजपा ने कार्यकर्ताओं को विरोध करने भेजा था, मैंने उनसे जाकर मिला तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी। वहीं जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का पद ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीतामणि चौक पर जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना के लिए 46 लाख 22 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भरा आवेदन, 20 फरवरी को अंतिम दिन

राहुल गांधी ने OBC, GST, अग्निवीर योजना का जिक्र कर PM नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 74 फीसदी आबादी वाले OBC, दलित, आदिवासियों को नहीं बुलाया गया। वहां बड़े-बड़े पूंजीपति और फिल्म स्टार गए। नरेंद्र मोदी पिछड़ी जाति में पैदा नहीं हुए, गुजरात सरकार ने उनकी जाति को OBC में बदला। इसलिए जब मैं देखता हूं कि यहां के मेरे भाई कितनी भी मेहनत कर लें, सेना या कोल इंडिया में बड़े पदों पर नहीं जा सकते.. मुझे यह अन्याय अच्छा नहीं लगता, ये मेरी आदत है। (Rahul Nyay Yatra Virodh)

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया पब्लिक सेक्टर यूनिट है, लेकिन कोल इंडिया का धीरे-धीरे गला घोंटा जा रहा है। जब कोल इंडिया कमजोर हो जाएगा तो कहेंगे- चलो इसे अडानी को दे दो, वो चलाएगा। अब अगर कोल इंडिया में काम करने वाले का बेटा सपना देखे कि वो अपना बिजनेस करे, तो उसे बैंक लोन नहीं देगा। तभी मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान इनकी आवाज सुने, इनकी समस्याओं पर मीडिया में बात हो। BJP सरकार ने नोटबंदी और GST से छोटे व्यापारियों को तबाह किया। देश की हर इंडस्ट्री पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट.. सभी में चुने हुए लोग हैं। पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है, बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही है, यही आर्थिक अन्याय है। (Rahul Nyay Yatra Virodh)

राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान का युवा 8-10 घंटे मोबाइल चलाता है। यह एक प्रकार का नशा है, यह नशा आपको इसलिए लगाया जा रहा है, जिससे अडानी और अंबानी ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकें। आप जितना ज्यादा मोबाइल उपयोग करते हैं, उतना ही ज्यादा उनका पैसा बनता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा’ का पूरे देश में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा, जिसके बाद हमने नार्थ ईस्ट से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछले 10 साल में हुए असंतोष और अन्याय को खत्म कर, वंचित वर्गों को उनका हक दिलाना है, हमारी इस यात्रा ने देशवासियों में न्याय की उम्मीद जगाई है। (Rahul Nyay Yatra Virodh)

Related Articles

Back to top button