स्थानीय उत्पादों की बिक्री में प्रदेश में पहले स्थान पर राजनांदगांव का C-मार्ट

Rajnandgaon C-Mart: समूह की महिलाओं के हुनरमंद हाथों को पंख मिले है सी-मार्ट से। शासन की सी-मार्ट योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह, शिल्पियों, बुनकरों द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गुणवत्तापूर्ण विभिन्न तरह के उत्पादों की श्रृंखला सी-मार्ट में उपलब्ध है। राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में इस दिशा में विशेष ध्यान देते हुए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सभी शासकीय विभागों को कार्यालय की आवश्यक वस्तुएं सी-मार्ट से खरीदने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हरियाली के साथ बढ़ेगी किसानों की आय, जानिए कैसे…

जिले के सी-मार्ट में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 76 हजार रूपए के उत्पादों की बिक्री की गई है। राजनांदगांव का सी-मार्ट स्थानीय उत्पादों की बिक्री में प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां 203 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। सी-मार्ट में एक ही स्थान सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए विभिन्न तरह के उत्पाद जनसामान्य के लिए उपलब्ध हैं। जैविक उत्पादों के अलावा विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध हैं। (Rajnandgaon C-Mart)

सी-मार्ट में पूजन सामग्री, आरूग जैविक सुगन्धित चावल, आरूग जैविक कोदो, रागी आटा, हल्दी, काला चावल, आरूग शहद, बड़ी, गरम मसाला, मूंग पापड़, आंवला अचार, पोहा, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू, मशरूम के अचार, मशरूम के पापड़, सेनेटरी पैड, तिलक चंदन, देशी गाय के गोबर का कंडा, पत्तल, मसाला, चावल पापड़, पास्ता, धनिया पाऊडर, मिर्ची पाऊडर, साबून, फिनाईल, बैग उपलब्ध है। साथ ही पर्स, बुनकरों के हस्तनिर्मित बेडशीड, टॉवेल, रूमाल एवं अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। यहां समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हल्दी, मिर्च, धनिया, मसाले, पापड़, बड़ी, अचार जैसे स्थानीय उत्पादों की बिक्री लगातार हो रही है। (Rajnandgaon C-Mart)

कलेक्टर ने बिहान से सामग्री खरीदकर बढ़ाया हौसला

बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और जिला पंचायत CEO जयश्री जैन ने बिहान की दीदियों द्वारा जिला पंचायत परिसर में सजाये गये पंडाल से पूजन सामग्री और दीयों की खरीददारी की। कलेक्टर ने बिहान की दीदियों द्वारा तैयार किये गये दीवाली गिफ्ट हेम्पर, दीये, अगरबत्ती, कैंडल्स सहित सामग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैं। कलेक्टर ने लोगों से दीवाली पर इन उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदकर महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अपील की है। (Rajnandgaon C-Mart)

महिलाओं ने आज पहले ही दिन 5 हजार रूपये की सामग्री की बिक्री की। पहले ही दिन अच्छी आमदनी होने से महिलाएं उत्साहित हैं। उनका यह स्टॉल दीवाली तक रहेगा। इन स्टॉल में सामग्री खरीदने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के ग्रामीण और बिलासपुर नगर निगम के 4 गोठानों मोपका, सिरगिट्टी, तिफरा और सकरी में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिनमें सजावटी समान भी शामिल है। महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में सी-मार्ट की स्थापना की गई है। सी-मार्ट में उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दाम में उपलब्ध है। साथ ही पारम्परिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। (Rajnandgaon C-Mart)

Related Articles

Back to top button