Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की जीत NDA सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath on Chhattisgarh Victory: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें:- हमारी सरकार ने ‘मोदी गारंटी’ के वादों को पूरा कर प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की: CM साय

मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। CM साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र सवा साल के अंदर ही ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा कर प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की है। आपके नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और भारत का लोकतंत्र मजबूत हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में आपके नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ लोकतंत्र के समक्ष पैदा किए गए नक्सल चुनौतियों को समाप्त करने की ओर अग्रसर है। (Rajnath on Chhattisgarh Victory)

CM साय ने नड्डा का जताया आभार

CM साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का यह जनादेश वास्तव में उसी सुदृढ़ हुए लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। आपको भी बधाई और अशेष आभार। CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। उन्होने कहा कि आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र तेरह महीने में ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा किया है। प्रदेश के नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए पार्टी ने ‘अटल विश्वास पत्र’ तैयार किया है, जिसके एक-एक वादे को पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जनता का फिर हृदय से आभार। (Rajnath on Chhattisgarh Victory)

Back to top button
error: Content is protected !!