कांकेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा, कहा- छत्तीसगढ़ में रोकना होगा धर्मांतरण

Rajnath Singh in Kanker: चुनावी साल में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला जारी है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना था।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने शहडोल में सभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस की गारंटी मतलब नीयत में खोट…

रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में अब कमजोर भारत नहीं, ताकतवार भारत है। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे PM के पैर छूते हैं। ये पूरे भारत का सम्मान है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पहली बार छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। उस समय कांग्रेस के कुशासन से छत्तीसगढ़ की जनता जूझ रही थी। तब कांग्रेस की हुकूमत थी, अत्याचार, ज़ुल्म था, लोग त्रस्त थे। उस समय कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ लोग बोलने की हिम्मत नहीं करते थे। (Rajnath Singh in Kanker) 

रक्षा मंत्री ने कहा कि 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की बागडोर भाजपा के रमन सिंह को सौंपी गई थी और छत्तीसगढ़ का कायाकल्प हुआ। रमन सिंह ने नया बस्तर बनाया, नवा रायपुर बनाया। पूरा छत्तीसगढ़ नया बनाया। छत्तीसगढ़ को सजाने का काम किया, लेकिन आपने नई सरकार का स्वाद चखने के लिए सरकार बदली थी। मगर कांग्रेस सरकार का स्वाद कैसा है, ये आप लोगों को खुद ही पता चल गया है। कांग्रेस के कुछ वादों के चक्कर में नई सरकार बनाई यहां की जनता ने, लेकिन वर्तमान सरकार का अनुभव आपको स्वयं है, मुझे कहने की जरूरत नहीं। (Rajnath Singh in Kanker)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा था, लेकिन भूपेश बघेल ने यहां की स्थिति बदतर कर दी। आज क्या हालात है आप सब जानते हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह रुकना चाहिए। केंद्र सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे। यहां की सरकार ने कई घोटाले किए हैं। कोयला, गौठान घोटाला हुआ है। शराबबंदी का वादा करके होम डिलीवरी शुरू कर दी गई थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया काे प्रधानमंत्री कहते हैं मोदी जी बॉस हैं। इसे सम्मान कहा जाता है। (Rajnath Singh in Kanker)   

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल में आज तक किसी ने एक घोटाले की बात नहीं कही, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा। फिर उसका घर जेल होगा। घोटाले का एक आरोप भी सरकार पर नहीं है। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने की कसम हमने ली थी। दोनों सदनों में बहुमत मिला तो हमने ये कर दिखाया। भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा है। भारत के इतिहास में अगर आदिवासियों के लिए अलग से कुछ काम हुआ है तो वह काम अटल जी ने किया है। आदिवसियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का काम अटल जी ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कांग्रेस की सरकार को हर संभव मदद की है। (Rajnath Singh in Kanker)

Related Articles

Back to top button