Google Analytics —— Meta Pixel

Rajnath Singh SCO meeting : एससीओ बैठक में भारत का सख्त रुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ज्वाइंट स्टेटमेंट पर नहीं किए हस्ताक्षर

Rajnath Singh SCO meeting : चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने कड़ा रुख अपनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ज्वाइंट स्टेटमेंट (संयुक्त बयान) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

इसका मुख्य कारण भारत की ओर से आतंकवाद को लेकर जताई गई चिंताओं को अंतिम दस्तावेज़ में शामिल न किया जाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- नक्सलवाद पर दोहरी चोट: बीजापुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त, नारायणपुर में चार माओवादी गिरफ्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि एससीओ के कुछ सदस्य देशों के बीच विचारों की एकरूपता नहीं बन पाई। खासतौर पर भारत की इस मांग पर कि आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी और स्पष्ट भाषा में बयान हो, सहमति नहीं बन सकी।

जायसवाल ने कहा, “हम चाहते थे कि आतंकवाद को लेकर हमारी चिंताएं दस्तावेज़ में दर्ज हों। लेकिन एक सदस्य देश को इस पर आपत्ति थी, जिससे सहमति नहीं बन पाई।”

हालांकि प्रवक्ता ने उस देश का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि यह आपत्ति पाकिस्तान की ओर से आई हो सकती है, जो आतंकवाद पर भारत के सख्त रुख से असहज रहता है। (Rajnath Singh SCO meeting)

इधर कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने सवाल उठाया है कि आखिर ज्वाइंट स्टेटमेंट में पहलगाम जैसे संवेदनशील क्षेत्र का जिक्र क्यों नहीं किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जवाब मांगा है कि क्या यह भारत की कूटनीतिक विफलता नहीं है। (Rajnath Singh SCO meeting)

विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत का यह कदम अपने सुरक्षा हितों को सर्वोपरि रखने का संकेत है। वहीं, यह भी दिखाता है कि भारत अब बहुपक्षीय मंचों पर भी समझौतावादी रुख छोड़कर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रहा है। (Rajnath Singh SCO meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!