Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा का गणित तय, एक सीट बीजेपी, एक कांग्रेस को संभव, अब उम्मीदवारों पर नजर

Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। प्रदेश के सभी 90 विधायक वोट डालेंगे और तय करेंगे कि संसद के ऊपरी सदन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। मौजूदा संख्या बल के आधार पर सियासी गणित साफ नजर आ रहा है। एक सीट सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में और एक सीट कांग्रेस के हिस्से में जाने की संभावना है। विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के 54 विधायक और कांग्रेस के 35 विधायक हैं। इसी आधार पर दोनों दलों को एक-एक सीट मिलने का अनुमान है। हालांकि उम्मीदवारों के नामों को लेकर दोनों पार्टियों में मंथन तेज है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां और 2 साल की बेटी की मौत

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

तारीख कार्यक्रम
26 फरवरी अधिसूचना जारी
5 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
6 मार्च नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
9 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि
16 मार्च मतदान
16 मार्च (शाम 5 बजे से) मतगणना
20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न

मौजूदा राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इनकी सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार कौन होगा ? सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की है। क्या वे दिल्ली की राह पकड़ेंगे या पार्टी कोई नया चेहरा आगे करेगी ? संभावित नामों में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व PCC चीफ मोहन मरकाम और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से किसी उम्मीदवार को भेजने की संभावना भी जताई जा रही है, जिस पर पहले भी सियासत होती रही है।

Rajya Sabha Elections 2026
Rajya Sabha Elections 2026

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सूची जारी हो चुकी है और पार्टी तय करेगी कि कौन उम्मीदवार होगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से लोकसभा में बीजेपी के 10 सांसद हैं, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए क्या किया, इसका जवाब बीजेपी को देना चाहिए। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है कि वे किसे भेजते हैं, लेकिन पहले जिन लोगों को भेजा गया था, उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया, इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए।

बीजेपी में भी संभावित दावेदार

बीजेपी की ओर से भी कई नाम चर्चा में हैं। संभावित दावेदारों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और नारायण चंदेल के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी की परंपरा रही है कि वह अंतिम समय में चौंकाने वाला नाम भी सामने ला सकती है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कोटे पर दूसरे राज्यों के नेताओं को राज्यसभा भेजे जाने का मुद्दा पहले भी उठता रहा है। के.टी.एस. तुलसी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी नहीं हैं, फिर भी वे कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे। इस बार भी अगर बाहर से किसी नेता को उम्मीदवार बनाया जाता है तो सियासी बहस और तेज हो सकती है। (Rajya Sabha Election 2026)

2028 से पहले अहम चुनाव

राज्यसभा का यह चुनाव 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले का बड़ा राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है। दोनों दल इस चुनाव के जरिए अपने संगठन और नेतृत्व की दिशा स्पष्ट कर सकते हैं। अब निगाहें 5 मार्च तक दाखिल होने वाले नामांकनों और अंतिम उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और बीजेपी किस चेहरे पर दांव लगाती हैं और क्या इस बार भी कोई सियासी सरप्राइज देखने को मिलता है। (Rajya Sabha Election 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!