Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां और 2 साल की बेटी की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के पास हुई।

यह भी पढ़े :- महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दंपति रायपुर से एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर दुर्ग लौट रहे थे। वे बाइक क्रमांक CG 07 CN 5190 से रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे थे। सिरसा गेट चौक पार करने के बाद, भिलाई-3 स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति और उनकी बच्ची सड़क पर जा गिरे। हादसे में आरती दुबे (30 वर्ष) और उनकी दो वर्षीय बेटी सोना दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। पति राकेश दुबे हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!