Google Analytics —— Meta Pixel

Rajya Sabha Election 2026: यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। मतदान के बाद 16 अक्टूबर को ही मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में जिन 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है, उनके लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी। (Rajya Sabha Election 2026)

यूपी में भाजपा के पास 8, सपा और बसपा के पास एक-एक सीट

उत्तर प्रदेश की इन 10 सीटों में फिलहाल 8 सीटें भाजपा, एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बसपा के पास है। इन सीटों से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी, बी.एल. वर्मा, दिनेश शर्मा और सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव जैसे प्रमुख नाम जुड़े रहे हैं। बसपा के रामजी गौतम भी इन सीटों में शामिल हैं।

यूपी में सियासी समीकरणों पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास करीब 292 विधायक हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के पास 100 से अधिक विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए आवश्यक प्रथम वरीयता के मत विधानसभा की संख्या और चुनावी समीकरणों पर निर्भर करेंगे। ऐसे में इन चुनावों में दोनों खेमों के संख्या बल पर नजर रहेगी।

उत्तराखंड की एक खाली हो रही राज्यसभा सीट पर भी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। राज्य की विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है।

पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। इसी साल अप्रैल में वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। अब रिक्त सीट को भरने के लिए 16 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। (Rajya Sabha Election 2026)

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकार की जिंदगी बदहाल, इलाज के लिए दर-दर भटक रहे मिलाप दास

Back to top button
error: Content is protected !!