Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।

यह भी पढ़े :- बीजापुर के युवा अंकित सकनी का कमाल: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता

मुख्यमंत्री साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़े :-  महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री साय

इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!