Balodabazar News : धान खरीदी में बड़ा घोटाला, बोरों में रेत मिलाने पर खरीदी प्रभारी बर्खास्त

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। धान के बोरों में रेत और कंकड़ मिलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़े :- सीएम साय से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की सौजन्य मुलाकात
मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केंद्र का है। यहां धान के बोरों में रेत मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
8 मार्च 2026 को संयुक्त जांच दल ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट पेश की। जांच में पाया गया कि धान के करीब 5300 कट्टों में प्रति बोरा 2 से 3 किलो तक रेत मिलाई गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक रेत मिलाने के बराबर करीब 132 क्विंटल धान की हेराफेरी कर व्यक्तिगत लाभ लेने की कोशिश की गई। वहीं भौतिक सत्यापन के दौरान 137.20 क्विंटल धान अधिक भी पाया गया। (Balodabazar News)
जांच रिपोर्ट के आधार पर सहकारिता विभाग ने छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की और प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक कर दिया।
इस कार्रवाई के बाद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। (Balodabazar News)



