Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों ने PM नरेंद्र मोदी को बांधी राखी, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Rakshabandhan in PM Residence: PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। साथ ही सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इधर जयपुर में राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने सप्त शक्ति दक्षिण पश्चिम कमान में सेना के जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। साथ ही कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों और प्रदेश के भाईयों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं और हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमने सैनिकों को राखी बांधी। मैंने आज बहुत ही अच्छा रक्षाबंधन यहां मनाया है। इससे पहले मैंने कभी इतना अच्छा रक्षाबंधन नहीं मनाया। यहां आकर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिवार के बीच आ गई। मुझे बहुत ही अच्छा लगा। हमारी सेना जो हमारे लिए करती है और देश के लिए करती है हम उनके लिए जितना भी करें वो कम है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ‘गौधाम योजना’- पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत व्रत, त्योहार, पर्व, उत्सव का देश है। इसमें सबसे महत्वपूर्व त्योहार रक्षाबंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन के उत्सव पर बहने अपने भाईयों को राखी बांधकर जहां एक ओर उनसे रक्षा का संकल्प लेती हैं वहीं दूसरी तरफ हमारी संस्कृति में प्रकृति के प्रति, पर्यावरण के प्रति, समाज के प्रति, राष्ट्र, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति। जो हमारा दायित्व है उसको पूरा करने का संकल्प लेने का दिन भी आज का दिन है। .मैं आज इस संकल्प दिवस पर आप सभी को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। साथ ही कहा कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। ये भाई बहनों का अटूट बंधन इस देश की ताकत है। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश गर्व महसूस करता है कि हमारे जावनों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। ऐसे ही हमारी सभी बहनों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और देश का हर नागरिक देश पर कोई भी आंच आए तो मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। (Rakshabandhan in PM Residence)

 वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर रक्षा बंधन मनाया। महिलाओं और बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन के त्योहार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश और देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। हम सबका सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में हमारे हर त्योहार हमारे व्यक्तिगत जीवन में संस्कारों के लिए बहुत बड़ा रोल अदा करते हैं ऐसे में भाई-बहन का ये अमिट त्योहार जिसके आधार पर लोग सदियों से भारत के सनातन संस्कृति की तरफ आकर्षित होते हैं। मेरे अपनी ओर से सभी बहनों को बधाई। हमारी सरकार नारी सशक्तीकरण को लेकर कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। आज मेरे ओर से लाडली बहनाओं को भी बधाई हमने उन्हें सावन महीने में अलग से 250 रुपए दिए हैं। (Rakshabandhan in PM Residence)

मेघालय में दावकी बॉर्डर पर स्थानीय महिलाओं ने BSF जवानों को राखी बांधी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पेड़ों को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पौधा भी लगाया। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं ने कच्छ में BSF जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर कच्छ के सांसद विनोदभाई चावड़ा भी मौजूद थे। महिला अधिकारियों ने केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को राखी बांधी। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे भारतीय समाज में भाई-बहन के रिश्ते को पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए भाई रक्षा बंधन के जरिए अपनी बहनों को हम विशेष शुभकामनाएं देते हैं और बहनें भी राखी के जरिए भाईयों को शुभकामनाएं देती है। इस पवित्र रिश्ते की बदौलत ही आज भारतीय समाज दुनिया के शक्तिशाली समाज के रूप में उभरकर आया है। मैंने हमारे मंत्रालय की महिला अधिकारियों से राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दी। (Rakshabandhan in PM Residence)

Back to top button
error: Content is protected !!