ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 जेट किए थे ढेर, S-400 गेम-चेंजर साबित: वायुसेना चीफ एपी सिंह

Air Force Chief Singh: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू जेट और 1 एअरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) विमान मार गिराए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए काफी महंगी साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने युद्धविराम के संकेत भेजे। यह एक उच्च तकनीक वाला युद्ध था। 80 से 90 घंटे के युद्ध में हम इतना नुकसान कर पाए कि उन्हें साफ पता चल गया था कि अगर वे इसे जारी रखेंगे तो उन्हें इसकी और भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए वे आगे आए और हमारे DGMO को संदेश भेजा कि वे बात करना चाहते हैं। हमारी ओर से इसे स्वीकार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:- बच्चों ने PM नरेंद्र मोदी को बांधी राखी, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि इस अभियान में भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने निर्णायक भूमिका निभाई। S-400 एक गेम-चेंजर साबित हुआ। पाकिस्तान के पास लंबी दूरी के ग्लाइड बम थे, लेकिन वे उनका इस्तेमाल नहीं कर सके, क्योंकि वे हमारे एयर डिफेंस को भेद नहीं पाए। सिंह के मुताबिक पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर किए गए हमले में लक्ष्य को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जबकि आसपास की इमारतें सुरक्षित रहीं। हमारे पास सैटेलाइट के साथ-साथ स्थानीय मीडिया से भी तबाही की तस्वीरें थी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत की लॉन्ग-रेंज प्रिसिजन स्ट्राइक्स ने पाकिस्तान पर गहरा मनोवैज्ञानिक असर डाला। (Air Force Chief Singh)
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी
दरअसल, 7 मई की रात 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का ठिकाना और कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग समेत मुजफ्फराबाद स्थित अन्य ठिकाने शामिल थे। सेना के अनुसार इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि बहावलपुर – JeM मुख्यालय में लगभग कुछ भी बचा नहीं है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले ब्रह्मपुर में ‘तिरंगा रैली’ में शिरकत की। (Air Force Chief Singh)



