Google Analytics —— Meta Pixel

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात PAC के कमांडो को गोली लगने का समाचार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिसर में तैनात कमांडो को उस वक्त AK-47 से गोली लगी जब वो बंदूक की सफाई कर रहे थे. इस हादसे में जवान के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज के आपतकालीन चिकित्सा विभाग के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार आर्य ने बताया कि गोली कमांडो राम प्रसाद के सीने में बाईं ओर लगी और सीधे पीछे से निकल गई.

यह भी पढ़े :- CG LokSabha Election : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सातवीं सूची की जारी, छत्तीसगढ़ में इन चेहरों को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

जवान को लखनऊ रेफर किया गया
सर्जन की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए कमांडो को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया . राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में लखनऊ की 32 बटालियन पीएसी तैनात की गई है। इसी बटालियन के ए ग्रुप के प्लाटून कमांडर राम प्रसाद (50) कमांडो के पद पर तैनात है. मंगलवार रात करीब आठ बजे परिसर स्थित पीएसी चौकी में कमांडो को संदिग्ध अवस्था में एके-47 की गोली लग गई.मौके पर मौजूद साथी सुरक्षाकर्मियों और परिसर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने परिसर में गोली की आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़े और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी. (Ram Mandir)

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण और एक्स-रे कराया तो पता चला कि गोली शरीर के पार हो गई है। इसके बाद सर्जनों की टीम ने जीवन रक्षक प्रक्रिया शुरू की, लेकिन उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया.पुलिस के मुताबिक घायल कमांडो अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का रहने वाला है और करीब छह महीने से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में अयोध्या में तैनात था. पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चौकी में ही हथियार साफ करने के दौरान गोली लगने से कमांडो घायल हो गया. (Ram Mandir)

Back to top button
error: Content is protected !!