18 अगस्त तक जेल में ही रहेंगी रानू साहू, भूपेश सरकार ने किया सस्पेंड
Ranu Sahu ED Remand: IAS रानू साहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें 18 अगस्त तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल, रानू साहू के रिमांड काे 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को साहू को अदालत नहीं लाया गया। वो फिलहाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। ED ने उन्हें कोल मामले में आरोपी बताया है। शुक्रवार को ED ने न्यायधीश अजय सिंह की अदालत में मामला रखा। बचाव पक्ष के वकीलों ने जमानत देने की मांग रखी, लेकिन बात नहीं बनी। ED को मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:- हितग्राहियों को CM भूपेश बघेल की सौगात, गोधन न्याय योजना की राशि करेंगे जारी
बता दें कि रानू साहू को 22 जुलाई को ED ने गिरफ्तार किया था। तब वो कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। अब सरकार ने उन्हें जेल जाने की वजह से सस्पेंड कर दिया है । इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। कोल मामले में पहले से ही जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के सहयोगी निखिल चंद्राकर को भी पेश किया गया। उसे भी 18 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर रखे जाने के निर्देश कोर्ट ने दिए हैं। रानू साहू पर आराेप के बारे में ED के वकील सौरभ पांडे ने कहा था कि कोल लेवी स्कैम में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनसे पहले भी पूछताछ होती रही है, लेकिन उन्होंने कभी सहयोग नहीं किया। हर बात में गोल-मोल जवाब दिया। (Ranu Sahu ED Remand)
IAS रानू साहू निलंबित :
राज्य सरकार ने IAS रानू साहू को किया सस्पेंड, कोल स्कैम मामले में ED ने पिछले दिनों रानू साहू को गिरफ्तार किया था।
– साथ ही जेल में बंद IAS रानू साहू की जमानत याचिका भी हुई खारिज, न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ी।#RanuSahu pic.twitter.com/cYLp6gjUML
— Laxminarayan Jain 🇮🇳 (@mr__jain45) August 4, 2023
उन्होंने कहा कि विटनेस और डॉक्यूमेंट के वैरिफिकेशन के लिए उनसे पूछताछ की जानी थी, लेकिन हर बार यही कहा कि कुछ नहीं मालूम। अब अदालत में दलील दी गई है कि रानू प्रभावशाली अधिकारी हैं, जांच में उनका सहयोग नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्हें छोड़ा जाना ठीक नहीं होगा। यही वजह रही कि अदालत ने फिलहाल उनकी रिमांड को बढ़ा दिया है। पिछले साल ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और कोल अवैध वसूली मामले में रानू साहू के कलेक्टर रहते हुए छापेमारी की थी। रानू साहू के मायके में ED के अधिकारियों ने दबिश दी थी। साहू के गांव पांडुका, गरियाबंद जिले में छापा पड़ा था। साहू के परिजन राजनीति से जुड़े हैं। (Ranu Sahu ED Remand)
5 अगस्त को भी सुनवाई
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के घर टीम ने दबिश दी थी। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। मैनपुर में एक 12 एकड़ के तालाब के भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था। बता दें कि शुक्रवार को ED जज के सामने रानू की ओर से जमानत आवेदन पेश किया गया। रानू के वकील ने कहा कि कई बार छापेमारी हो चुकी है, पूछताछ हो चुकी है, राजनीति से प्रेरित होकर जानबूझकर एक अधिकारी को परेशान किया जा रहा है, इसलिए उन्हें जमानत देनी चाहिए। अदालत ने ED को अपना तर्क पेश करने के लिए 5 अगस्त का वक्त दिया है। ED पूरी कोशिश में है कि रानू को जमानत न मिले। (Ranu Sahu ED Remand)



