दंतेवाड़ा में दशहरा के दिन महिला के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उतारा गया मौत के घाट
Rape Murder in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुंदेली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नवरात्रि के बाद पूजा-अर्चना कर गांव लौट रही एक महिला के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक महिला विजयादशमी के दिन भांसी क्षेत्र के मासापारा स्थित देवी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जंगल की ओर खींच लिया। आरोप है कि जंगल में महिला के साथ पहले अनाचार किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- Gen Z आंदोलन से जल उठा मोरक्को, पुलिस फायरिंग में 3 की मौत, बैंक फूंके, हॉस्पिटल बना ‘डेथ हब’
पुलिस को महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। शव पर कई जगह गहरे जख्म और खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जो फ्लाइट मोड में था। इससे पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने की कोशिश की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। सीपीआई के जिला सचिव जितेन्द्र सोरी ने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Rape Murder in Dantewada)
सूरजपुर में भतीजे ने चाचा को बंधक बनाकर पीटा
सूरजपुर जिले के भैयाथन इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गाली देने पर अपने ही चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी भतीजे ने चाचा को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है। (Rape Murder in Dantewada)



