Trending

Rashifal 19 March 2022: कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना भविष्यफल

Rashifal 19 March 2022: आज का राशिफल 19 मार्च 2022, कलियुग-5122, विक्रम संवत-2078, शक :1943, बंगला सन-1428, वीर निर्वाण संवत-2548, चैत्र-कृष्ण-पक्ष, वसंत -ऋतु, वैदिक मास- मधुमास। दिन-शनिवार। तिथि-प्रतिपदा, नक्षत्र-हस्त। चन्द्र गोचर-कन्या। व्रत/पर्व :- होली बसंत उत्सव गुरु अस्त पश्चिम दिशा (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध), शुक्र उदय पूर्व। मीन सूर्य खरमास।

राशिफल Rashifal 19 March 2022

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यतः संमस्या नही आएगी। विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले। व्यय, विवाद, यात्रा, कार्य-बाधक /कष्टद स्थिति निर्मित हो सकती है। उपाय- यात्रा, खेलकूद, जिम, योगा, परामर्श, नए कार्य प्रारंभ, वाचालता पर नियंत्रण रखे।

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है। स्त्री वर्ग विशेष, यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : Importance of Number Four: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 4 का क्या हैं महत्व

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी।शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले। व्यय, विवाद, यात्रा, कार्य-बाधक /कष्टद स्थिति निर्मित हो सकती है। उपाय- यात्रा, खेलकूद, जिम, योगा, परामर्श, नए कार्य प्रारंभ, वाचालता पर नियंत्रण रखे।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी।सफलता के योग अच्छे हैं। Rashifal 19 March 2022

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है।परिवार, मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा।प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है। विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले। व्यय, विवाद, यात्रा, कार्य-बाधक /कष्टद स्थिति निर्मित हो सकती है। उपाय- यात्रा, खेलकूद, जिम, योगा, परामर्श, नए कार्य प्रारंभ, वाचालता पर नियंत्रण रखे।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

धैर्य, शांति, अल्पभाषी रहना सफलता का मूल मन्त्र एवं निर्णय स्थगित रखने उपयोगी है। आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

यात्रा या महत्वपूर्ण कार्य लंबित रखना उत्तम होगा। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा एवं ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यश बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा।आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक भौतिक सुख की वस्तुओं से सुख योग है। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि या सहयोग, समन्वय की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख व सम्मान इस दिन की विशेषता है।

Related Articles

Back to top button