Google Analytics —— Meta Pixel

Fossils Park: छत्तीसगढ़ में बनने जा रहा एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल्स पार्क, सीएम बघेल रखेंगे नींव

Fossils Park: छत्तीसगढ़ का पहला और एशिया का सबसे बड़ा समुद्री फॉसिल्स पार्क कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ शहर में बनेगा। इस पार्क में 25 करोड़ साल पुराने समुद्री फॉसिल्स के समृद्ध संग्रह की खोज को संरक्षित किया जाएगा। पार्क का निर्माण हसदेव नदी के आमाखेरवा में किया जा रहा है। 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल इस पार्क की नींव रखेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

इसे भी पढ़ें-जन आस्था का केन्द्र हैं श्री कबीर संत समागम समारोह, मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

बता दें कि आमाखेरवा में समुद्री फॉसिल्स होने की जानकारी वर्ष 2012 में मिली थी। वर्ष 2015 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आफ पैलियोबाटनी, लखनऊ के विशेषज्ञों ने यहां 25 करोड़ साल पुराने समुद्री फॉसिल्स की पुष्टि की थी। वन विभाग द्वारा 2015 में ही फॉसिल्स वाले हिस्सों की घेराबंदी कर हेरिटेज के रूप में विकसित कर दिया गया था। आमाखेरवा क्षेत्र में हसदेव नदी के बीच करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र है, जो बड़ी मात्रा में समुद्री जीवों और वनस्पतियों के जीवाश्म से भरा हुआ है। यहां बाइवाल्व मोलस्का, यूरीडेस्मा और एवीक्यूलोपेक्टेन आदि समुद्री जीवों के जीवाश्म मौजूद हैं। इनके अलावा पेलेसिपोड्स, गैस्ट्रोपोड्स, ब्रेकियोपोड्स, ब्रायोजोअन्स और क्रिएनड्स प्रजाति के जीव भी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!