Trending

CG News: सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सरिया के क्या है भाव

CG News: खुद का आशियाना बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में सीमेंट और सरिया के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीमेंट और सरिया के दम घटने से बिल्डरों और निजी मकान बनाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरिया के दाम 10 से 15 हजार रु प्रति टन में कम हुआ है। वहीं सीमेंट में प्रति बोरे में 50 रुपए तक दाम घट गए हैं। इससे अब फिर से निजी मकान बनाना लोगों के लिए आसान हो गया है। लोगों को मकान बनाने के लिए अब ज्यादा लागत नहीं उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:- RBI Report: एक रु के सिक्के को पसंद नहीं करते लोग, लेनदेन के लिए 100 रु सबसे ज्यादा लोकप्रिय

इस साल गर्मियों के सीजन में सरिया और सीमेंट के भाव सातवें आसमान पर पहुंच चुकी थी। प्रति टन सरिया 75 से 80 हजार रुपए में बिक्री हो रही थी। इसके अलावा सीमेंट 350 रुपए प्रति बोरे में बिक्री हो रही थी, जो अब तक का सबसे ज्यादा भाव है, जिसके चलते बिल्डरों और निजी मकान बना रहे लोगों ने काम बीच में ही छोड़ दिया था। इससे बीते एक महीने से सीमेंट और सरिया का डिमांड घट गया है। यही वजह है सीमेंट और सरिया कंपनी वालों ने दाम घटा दिया है।

10 लाख तक मकान बनाने की लागत

निजी घर बना रहे लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले घर बनाने के लिए सीमेंट 350 रुपए में मिल रहे थे, लेकिन अब (CG News) दाम 300 रुपए तक पहुंचा है और सरिया प्रति टन 80 हजार रुपए तक था। वह घट कर 65 से 70 हजार रुपए प्रति टन में मिल जा रहा है। दाम कम हुए है, जिससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन दाम और घटने चाहिए। जिससे हर कोई अपना निजी पक्का मकान बना सके। अब बढ़े दाम के कारण 2 BHK घर बनाने में करीब 8 से 10 लाख रुपए सिर्फ दीवार खड़ी करने और छत बनाने में लग जाते हैं।

सीमेंट और सरिया के दामों में और कमी के आसार

रायपुर के सीमेंट और सरिया कारोबारियों ने बताया कि मानसून के पहले डिमांड रहती है, लेकिन अभी डिमांड घट गई है। इसलिए सीमेंट और सरिया के दाम घट गए हैं। मानसून के बाद तो डिमांड और घट जाएंगे। बरसात में लोग घर नहीं बनाते हैं। ये लग रहा है आने वाले वक्त में दाम और घट सकते हैं। वहीं सीमेंट और सरिया के दाम कम होने से लोगों को काफी राहत मिली है, क्योंकि इसके अलावा भी एक घर बनाने के लिए बहुत सारे चीजों की जरूरत पड़ती है, जो दम बढ़ जाने के कारण प्रभावित हो रहे थे। हालांकि अभी लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। (CG News)

Related Articles

Back to top button