Google Analytics —— Meta Pixel

सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब, स्कूटी-कार से कर रही थीं गांजा सप्लाई, 15.78 लाख की संपत्ति जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई कर रही थीं।

यह भी पढ़े :- Rashifal 13 April 2026: आज सोमवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं मादक पदार्थ की बिक्री कर रही हैं। सूचना पर एसीसीयू (ACCU) और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं।

6 किलो गांजा और लाखों की संपत्ति जब्त

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 6 किलो गांजा, 5,98,030 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन, 2 घड़ियां, 2 स्कूटी और 1 कार जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 15,78,030 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में मुख्य आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि उपयोग में लाई जा रही कार उसके एक परिचित की है। दोनों बहनें गांजा बिक्री से मिले पैसों से स्कूटी खरीदकर उसी के जरिए सप्लाई और वितरण का काम करती थीं।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष)
सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष)

दोनों आरोपी मूल रूप से जयराम नगर, मस्तूरी की निवासी हैं और वर्तमान में सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। लगातार की जा रही सख्ती से नशे के कारोबारियों में हड़कंप है।

Back to top button
error: Content is protected !!