Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter : पुलिस नक्सल मुठभेड़ में मारी गई 25 लाख रु की इनामी महिला नक्सली रेणुका, इस साल अब-तक 119 से ज्यादा मारे

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे में पुलिस फोर्स को फिर बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा के थाना गीदम और बीजापुर के थाना भैरमगढ़ सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार एरिया में 25 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु मुठभेड़ में मारी गई। फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : डीजे की तेज आवाज से मकान ढहा: 4 बच्चे समेत 5 घायल

मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है। वह जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। वह नक्सलियों के डीकेएसजेड की प्रेस टीम प्रभारी और एसजेडसीएम रैंक थी।

मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बल की डीआररजी टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान आज सुबह 9 बजे नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग (Naxal Encounter) जारी है। बस्तर संभाग में इस साल 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म (Naxal Encounter) होने के बाद विस्तृत जानकारी जी जायेगी।

यह भी पढ़े :- जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा: शाह

पिछले दिनों 50 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाले।

Back to top button
error: Content is protected !!