Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद की बधाई, अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया आरोप 

Eid ul Fitr 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्यौहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुए सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है। यह पर्व मिलजुलकर रहने, भेदभाव मिटाने और सौहार्द्र बढ़ाने का संदेश देता है।

यह भी पढें:- Naxal Encounter : पुलिस नक्सल मुठभेड़ में मारी गई 25 लाख रु की इनामी महिला नक्सली रेणुका, इस साल अब-तक 119 से ज्यादा मारे

राज्यपाल रमेन डेका ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों समेत देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है। (Eid ul Fitr 2025)

UP मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि तमाम देशवासियों और प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। ईद भाईचारे का त्योहार है। हम 20 दिनों तक रोजा रखते हैं। यह त्योहार तपस्या और त्याग का प्रतीक है। केंद्र की हमारी मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे पर काम किया है। खासकर मुस्लिम समाज के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार ने धरातल पर बहुत ईमानदारी के साथ काम किया है। हम सभी मिल-जुलकर भाईचारे के साथ रहें। मैं यही संदेश देता हूं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि ईद के मुबारक मौके पर मैं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाईयां और शुभकामनाएं देता हूं। (Eid ul Fitr 2025)

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन ने भी दी बधाई

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार एक दूसरे के साथ खुशियां मनाने और गले मिलने का त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के तहत जन-जन को जोड़ते हुए मुस्लिम समाज और सर्व समाज के जीवन में उत्थान लाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश का सर्वांगीण विकास ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के आधार पर हो रहा है। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसे देश में रह रहे हैं, जिसकी गंगा-जमुनी संस्कृति है। कल चेटीचंड था, नवरात्रि चल रही है और आज ईद-उल-फितर है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज पूरे भारत में आप लोगों को इन त्योहारों पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए देखेंगे। (Eid ul Fitr 2025)

मिलजुलकर रहना देश की संस्कृति है: चिश्ती 

सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि मिलजुलकर रहना देश की संस्कृति है और यही हमारी ताकत है।पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है कि ‘सौगात-ए-मोदी’ देश के 22 लाख लोगों तक पहुंचे।मेरा मानना है कि वक्फ बिल में संशोधन की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह बिल पारदर्शिता लाएगा। वहीं ईद-उल-फितर के मौके पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के इमामिया हॉल मस्जिद में नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और सभी जगह पूरे जश्न के साथ ईद मनाई जा रही है। ये मीठी ईद है तो इस ईद में कोई कड़वी बात नहीं होनी चाहिए और न ही कोई हरकतें होनी चाहिए। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोगों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा की।

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अदा की नमाज

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं ईद के मौके पर पूरे मुल्क को मुबारकबाद देता हूं और बहुत अच्छे से ये रोजा बीता है। आज ईद की नमाज सब जगह बहुत अच्छे से हुई है। कामना है कि पूरे मुल्क में एकता हो, सभी मिलकर ईद मनाए और ये मुल्क तरक्की करे। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि आज का दिन ईद का है और इसे ईद मिलन कहा जाता है। ईद का त्योहार हिंदू और मुसलमान दोनों ही एक साथ खुशियां मानते हैं। आज का दिन सभी के लिए शुभ है हिंदुओं के लिए भी क्योंकि नवरात्रि भी चल रही है।.कही कोई भेदभाव नहीं है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को मुबारकबाद देता हूं, और हमें उम्मीद है कि हमारे देश में शांति होगी और सभी के साथ न्याय होगा। (Eid ul Fitr 2025)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश, देश और दुनिया के सभी लोगों को मैं आज बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं। ईद का त्योहार हम सभी एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी के साथ मनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम सब गले मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करें। यही हमारे देश की खूबसूरती है, जहां पर अलग-अलग धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। हालांकि उन्होंने सरकार और पुलिस पर आरोपी भी लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं ईद समारोह में शामिल होने जा रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका। 1 घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे क्या समझूं? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों? भाजपा यह देश संविधान से नहीं चला रही है। (Eid ul Fitr 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!