Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में मेयर के लिए आरक्षण, रायपुर समेत 5 महापौर सीट महिला आरक्षित

Reservation For Mayor: छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में मेयर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगमों में महापौर का आरक्षण लॉटरी से किया गया। बता दें कि रायपुर नगर निगम सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने समर्थकों को दी बधाई। इस दौरान चौबे के समर्थन में नारे लगे।

यह भी पढ़ें:- Earthquake : तिब्‍बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 की मौत-38 घायल, नेपाल हिला, भारत में भी असर 

14 नगर निगमों में 5 मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें SC वर्ग के लिए एक, OBC के लिए एक और सामान्य में तीन महिला सीट आरक्षित है। वहीं भिलाई, भिलाई-चरोदा, दुर्ग और बिलासपुर ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। इसमें दुर्ग ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। रायपुर, बिरगांव, चिरमिरी, जगदलपुर राजनांदगांव, कोरबा और धमतरी अनारक्षित घोषित किया गया है। 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से आरक्षण तय हुए हैं, जिसके मुताबिक SC के लिए दो सीट आरक्षित हुई है। वहीं ST के लिए एक सीट, OBC के लिए चार और सामान्य के लिए 7 सीट आरक्षित की गई है। (Reservation For Mayor)

14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया 

  1. रायपुर नगर निगम- सामान्य महिला के लिए आरक्षित
  2. बीरगांव नगर निगम- सामान्य महिला के लिए आरक्षित
  3. दुर्ग नगर निगम- OBC महिला के लिए आरक्षित
  4. भिलाई नगर निगम- OBC वर्ग के लिए आरक्षित
  5. भिलाई-चरौदा नगर निगम- OBC वर्ग के लिए आरक्षित
  6. बिलासपुर नगर निगम- OBC वर्ग के लिए आरक्षित
  7. कोरबा नगर निगम- सामान्य महिला के लिए आरक्षित
  8. धमतरी नगर निगम- सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
  9. रायगढ़ नगर निगम- SC वर्ग के लिए आरक्षित
  10. अंबिकापुर नगर निगम- ST वर्ग के लिए आरक्षित
  11. रिसाली नगर निगम-SC महिला के लिए आरक्षित
  12. चिरमिरी नगर निगम- सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
  13. जगदलपुर नगर निगम-सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
  14. राजनांदगांव नगर निगम-सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित (Reservation For Mayor)
Back to top button
error: Content is protected !!