Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मेयर-अध्यक्ष आरक्षण की निकली लॉटरी: रायपुर, और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी मेयर का चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है। इनमें रायगढ़ निगम का महापौर अनारक्षित, रिसाली महिला एससी,अंबिकापुर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े :- Earthquake : तिब्‍बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 की मौत-38 घायल, नेपाल हिला, भारत में भी असर

बता दें कि बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रकिया हुई।

14 नगर निगम में आरक्षण प्रक्रिया पूरी

1.रायपुर- सामान्य महिला
2.बीरगांव-सामान्य महिला
3.दुर्ग- ओबीसी महिला
4.भिलाई-ओबीसी
5.भिलाई चरौदा-ओबीसी
6.बिलासपुर-ओबीसी
7.कोरबा-सामान्य महिला
8.धमतरी-समान्य
9.रायगढ़ – एसी
10.अम्बिकापुर एसटी
11.रिसाली- एससी महिला
12.चिरमिरी- सामान्य
13.जगदलपुर-सामान्य
14. राजनांदगांव -सामान्य

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है। आपको बता दे प्रदेश सरकार निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। उम्मींद है कि 15 जनवरी की शाम या फिर 16 जनवरी को आचार संहिता की घोषणा कभी हो सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!