Balodabazar News : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आगामी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत निर्वाचन 2024 के तहत वार्डों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं का आरक्षण 19 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। यह आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Amit Shah in Chhattisgarh : जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा : अमित शाह
आरक्षण कार्यक्रम इस प्रकार है
नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार (21 वार्ड) एवं नगर पंचायत टुंडरा (15 वार्ड): आरक्षण प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे न्यायालय कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित की जाएगी।
नगर पालिका परिषद भाटापारा (31 वार्ड) एवं नगर पंचायत रोहंसी (15 वार्ड): आरक्षण दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।
नगर पालिका परिषद सिमगा (15 वार्ड) एवं नगर पंचायत लवन (15 वार्ड): आरक्षण अपराह्न 1:00 बजे से किया जाएगा।
नगर पंचायत पलारी (15 वार्ड) एवं नगर पंचायत कसडोल (15 वार्ड): आरक्षण प्रक्रिया अपराह्न 3:00 बजे से होगी।
इस प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलेक्टर न्यायालय में पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। (Balodabazar News)
यह भी पढ़े :- कांग्रेस के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का बेशर्म रिकॉर्ड है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
सभी संबंधित पक्षों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। (Balodabazar News)