Responsibility : ज्योति को मिला नया सहारा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया हाथ
Responsibility : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया गांव में ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साहसी निर्णय लेते हुए पीड़ित परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य, नाबालिग ज्योति ठाकुर की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है। इस घटना में ज्योति ने अपनी मां, 14 वर्षीय बहन और दो साल के छोटे भाई को खो दिया था। तीनों की हत्या कर शवों को उतियाल नदी की रेत में दफन कर दिया गया था।
सरकार उठाएगी पढ़ाई और रहने का पूरा खर्च
घटना के समय ज्योति घर पर नहीं थी, इसलिए उसकी जान बच गई। इसके बाद वह रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद कैंप कार्यालय ‘बगिया’ पहुंचे और ज्योति से मुलाकात कर भावुक हो गए। उन्होंने उसकी स्कूली शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और सुरक्षित आवास की जिम्मेदारी (Responsibility) राज्य सरकार द्वारा उठाने का ऐलान किया।
उच्च शिक्षा और भविष्य का सपना भी अब सरकार का दायित्व
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार ज्योति की उच्च शिक्षा का भी प्रबंध करेगी और हर संभव सहायता से उसके भविष्य के सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ज्योति जैसे बच्चों को हमें सिर्फ आर्थिक नहीं, भावनात्मक संबल भी देना है, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि वे अकेले नहीं हैं। राज्य सरकार उनका परिवार है। (Responsibility)
ज्योति ने कहा- अब अकेली नहीं हूं, अफसर बनूंगी
मुख्यमंत्री से मिले स्नेह और समर्थन के बाद ज्योति ने कहा कि मैंने सब कुछ खो दिया था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं अकेली नहीं हूं। मैं मेहनत करूंगी और एक दिन बड़ा अफसर बनकर दिखाऊंगी। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी (Responsibility) और यह पहल ने न सिर्फ एक बच्ची को जीवन में नई उम्मीद दी है, बल्कि पूरे प्रदेश को मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण भी दिया है।
यह भी पढ़ें… Sawan Ka Dusra Somwar : सावन का दूसरा सोमवार कल: भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक मुहूर्त और पूजन विधि



