Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय के विशेष प्रयास से कोतबा CHC के लिए 56 पदों को मिली स्वीकृति

4.37 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में उन्नयन किया गया है। इसके लिए ₹4.37 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े :- Sawan Ka Dusra Somwar : सावन का दूसरा सोमवार कल: भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक मुहूर्त और पूजन विधि

कोतबा क्षेत्र के लोगों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 56 पदों की स्वीकृति दी गई है। जिनमें शामिल हैं:

अस्पताल अधीक्षक
सर्जन
मेडिकल विशेषज्ञ
स्त्री रोग विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
दंत चिकित्सक
चिकित्सा अधिकारी
नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स
लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन
लेखापाल, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड-3
ड्रेसर, वार्ड बॉय, आया, भृत्य

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : घोर कलियुग! गोद लिए बेटे ने मां की करवाई हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बहू समेत चार गिरफ्तार

इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे कोतबा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिक से लेकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं एक ही केंद्र में उपलब्ध हो सकेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!