Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : घोर कलियुग! गोद लिए बेटे ने मां की करवाई हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बहू समेत चार गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : रायगढ़ जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गोद लिए बेटे ने अपनी मां की हत्या करवा दी। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें बेटा, बहू और दो सुपारी किलर शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- Enforcement Directorate : बेटे से मिलने ED ऑफिस पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ

प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की गई हत्या

मृतका की पहचान मंझली बाई के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि मंझली बाई की गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या में प्लास्टिक बोरी के धागे से बनी रस्सी का इस्तेमाल किया गया था।

40 हजार में दी थी हत्या की सुपारी

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मंझली बाई के गोद लिए बेटे भजन लाल ने ही अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। हत्या की साजिश में उसकी पत्नी नोनी बाई, और दो अन्य आरोपी सावन दास मानिकपुरी तथा राजा कुर्रे भी शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने इतनी गंभीर शक्ल ले ली कि बेटे ने मां की जान लेने की साजिश रच डाली। (Chhattisgarh Crimes News )

फिलहाल चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!